कुबेर देव हिन्दू धर्म में धन के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। उन्हें ‘लोकपाल’ या ‘धनाधिपति’ के रूप में भी जाना जाता है।
कुबेर देव को शुक्रवार बेहद प्रिय दिन होता है। इस दिन साधकों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से उनके घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है।
इस दिन कुबेर देव की दिशा में वास्तु नियमों का पालन कर आप उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
कुबेर देव की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन अपनी तिजोरी को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर आप पर कृपा बरसाती हैं।
आप कुबेर मंत्र “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥” का जाप कर सकते हैं। शुक्रवार की रात इस मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य प्राप्त होता है। ऐसा आप 3 महीने तक लगातार कर सकते हैं।
यदि आप अपने घर में कुबेर यंत्र रखना चाहते हैं, तो इसे हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। इससे घर में धन, वैभव, सुख और समृद्धि आती है। साथ ही जातकों को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन क्रासुला पौधे को बालकनी में रखने से माता लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।
ध्यान रखें कि इस पौधे को भूलकर भी अंधेरे वाले स्थान पर ना रखें, इससे घर में नकारात्म प्रभाव देखने को मिल सकता है।